{"_id":"61f58707f4d54147f00a041a","slug":"students-do-not-have-information-about-reduced-courses-dhampur-news-mrt5751059144","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की ओटीएस योजना 31 जनवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की ओटीएस योजना 31 जनवरी तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम की ओटीएस योजना 31 जनवरी तक
धामपुर। विद्युत निगम की एक मुश्त समाधान योजना 31 जनवरी को खत्म हो रही है। निगम के अधिकारी गांवों में जाकर बाकीदारों से बिजली का बकाया जमा कराने के लिए पूरी तरह से ताकत लगा रहे हैं। लेकिन बाकीदार बकाया जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
धामपुर विद्युत सर्किल में करीब चार लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। जिन लोगों ने सालों से बिजली का बकाया जमा नहीं किया है, ऐसे लोगों से बकाया जमा कराने के लिए ब्याज में शत प्रतिशत छूट का लाभ दिलाने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलाई जा रही है। निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि यह योजना 31 जनवरी को खत्म हो रही है। इसलिए बकाएदार योजना का लाभ लेते हुए बकाया हर हाल में जमा कर दें। योजना के खत्म होने के बाद कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों को निगम की ओर से नोटिस जारी कर जमा कराने का आग्रह किया जा चुका है उनकी आरसी काटकर वसूली के लिए तहसील भेजी जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि लोगों को योजना के बारे में बताने के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आ रहा है। लोग बकाया जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं।