{"_id":"66b12eeb17ece6e653016307","slug":"students-condition-worsens-during-police-interrogation-referred-to-higher-center-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-113914-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस पूछताछ में छात्र की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस पूछताछ में छात्र की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
परिजनों का आरोप, पुलिस ने छात्र के साथ मारपीट की
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। गांव सुहागपुर निवासी कक्षा 11 की छात्रा खुशबू सैनी की मौत के मामले में हिरासत में लिए गए उसके सहपाठी छात्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छात्र के साथ मारपीट की है। छात्र को धामपुर सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद निवासी सत्यदेव सैनी की पुत्री खुशबू सैनी धामपुर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को वह शेरकोट में कोचिंग सेंटर आई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। खुशबू का शव मंगलवार को खो नदी से बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने उसके सहपाठी छात्र और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई।
डॉक्टरों का कहना है कि छात्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसके पेट में भी दर्द था। हालात हालत चिंताजनक होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया ।
पुलिस की ओर से छात्र सहित दो को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मगर, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया । पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। लगे सभी आरोप गलत है। - अंजनी कुमार, सीओ