{"_id":"646d0c773f4ab747220fa834","slug":"student-drinking-tea-in-shop-with-girl-student-beaten-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-3725-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नहटौर- छात्रा के साथ दुकान में चाय पी रहे छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नहटौर- छात्रा के साथ दुकान में चाय पी रहे छात्र को पीटा
Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
- अलग-अलग समुदाय के हैं छात्र और छात्रा, हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। एक वर्ग की छात्रा के साथ दुकान में चाय पी रहे छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित के पक्ष में आए हिंदू संगठनों के कहने पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं में पढ़ने वाला छात्र नहटौर आया था। वह सोमवार को दोपहर करीब दो बजे एक कैफे में बैठकर चाय पी रहा था। उसके साथ दूसरे पक्ष की छात्रा भी चाय पी रही थी। इसी दौरान आए दो दर्जन से अधिक युवकों द्वारा छात्र को बुरी तरह से पीटा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर छात्र को बचाया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए।
छात्र ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। छात्र ने बताया की छात्रा ने उसे फोन व मैसेज करके बुलाया गया था। वह एक काॅलेज में बीए की छात्रा है। बजरंग दल ने चेतावनी दी है यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू करते हुए कैफे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।