फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strong police guards, coordination with village security committees

Bijnor News: सख्त हुआ पुलिस का पहरा, ग्राम सुरक्षा समितियों से बना रही तालमेल

Wed, 22 Jan 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Strong police guards, coordination with village security committees
मंडावली के गांव काशीरामपुर में पहरा देते ग्राम प्रधान और सुरक्षा समिमि के सदस्य।(स्रोत-ग्रामीण
-अफजलगढ़ में लूट की वारदातों के बाद बरती जा रही एहतियात
विज्ञापन

-रात में आवाजाही करने वालों से पूछा जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/बिजनौर। अफजलगढ़ में लूट की वारदातों के बाद से जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड में है। रात में पुलिस का पहरा बढ़ा है, वहीं आवाजाही करने वालों से घर से निकलने का कारण पूछा जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम सुरक्षा समितियों को फिर से सक्रिय करते हुए पुलिस तालमेल बनाने में लगी है।
सोमवार की शाम एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और एएसपी देहात राम अर्ज रात में तीन बजे तक सड़कों पर दौड़ते रहे। रात में साढ़े 12 बजे कोतवाली देहात के पास स्थित रहमापुर के सामने दो लोग सड़क पर खड़े दिखाई दिए तो एएसपी देहात ने काफिला रुकवा लिया। उनसे सड़क पर खड़े होने कारण का पूछा।
विज्ञापन

यह सिर्फ एक बानगी है, इसके अलावा भी रात में घरों से निकलने वालों से अब पुलिस कारण मालूम कर रही है। बता दें कि अफजलगढ़ की लूट की वारदातों के बाद यह सक्रियता बढ़ी है। इन वारदातों में शामिल रहे बदमाशों की तलाश में पांच टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सोमवार की रात पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बादीगढ़ चौराहे व रायपुरी बार्डर तथा अपर पुलिस अधीक्षक धर्म सिंह मार्छाल और सीओ अंजनी कुमार ने जयनगर बार्डर पर रह कर संदिग्धों सहित वाहनों की चेकिंग कर तलाशी ली। पुलिस ग्रामीणों क्षेत्रों में सुरक्षा समिति से सम्पर्क कर उनसे गांवों में लोगों से सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देना पर पुलिस को सूचित करने को कहा जा रहा है।



उत्तराखंड भेजी गई पुलिस टीम
अफजलगढ़ से करीब 20 किमी दूर उत्तराखंड के जसपुर की नई बस्ती में अफजलगढ़ क्षेत्र में हुई लूट की तर्ज पर एक वारदात हुई है। जहां एक परिवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को गन प्वाइंट पर बंधक बनाते हुए मारपीट करते हुए 25 हजार की नकदी तथा करीब एक तौले से अधिक सोने के आभूषण लूट लिए। इसी कारण अफजलगढ़ पुलिस टीम जांच के लिए उत्तराखंड भेजी गई है। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी एक पुलिस व एसओजी टीम उत्तराखंड जसपुर भेजी गई। लगातार वहां के अधिकारियों के संपर्म में है। शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed