फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike on the farmers getting sick due to cold

ठंड से बीमार हो रहे किसान पर धरना है जारी

Tue, 03 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Strike on the farmers getting sick due to cold
धामपुर तहसील में धरना स्थल पर बीमार किसानों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : DHAMPUR
ठंड से बीमार हो रहे किसान पर धरना है जारी
विज्ञापन

धामपुर। गांव कोपा, धुराड़ा और मंधौरा में गन्ना क्रय केंद्र लगवाने की मांग को लेकर सातवें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। धरने पर ठंड में बीमार होने के बावजूद किसान धरना पर डटे हैं। सोमवार को सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने धरनास्थल पर पहुंचकर बीमार किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवा दी।
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से तहसील में बेमियादी धरना दिया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम के आदेश पर धामपुर चीनी मिल के जीएम से समस्या का निदान कराने की मांग को लेकर मिल में वार्ता होनी थी, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। किसानों का कहना है कि 200 मीटर लंबे रास्ते को मिट्टी डलवाकर ठीक करा दिया गया है। गन्ना ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्ट की दिक्कत भी नहीं रहेगी। किसानों ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्र लगवाने की मांग पूरी हुए बगैर आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इसी दौरान धरना स्थल पर पहुंचे डाक्टरों ने बीमार पांचों किसान गंभीर सिंह, जसराम सिंह, मेघराज सिंह, नत्थू सिंह व मुन्ने का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवा दी। धरने पर सुभाषचंद, वीरेंद्र सैनी, नरपत, बलवंत, रघवीर, राजकुमार, करन, धर्मवीर, लेखराज, महेंद्र, संतराम, दलवीर, शिवचरन, सुनील, तेजपाल, टीकम, जयप्रकाश, ईश्वर सिंह और धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

तकनीकी दृष्टि से जोखिम भरा है मार्ग - एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि तहसीलदार धामपुर चंद्रकांता के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों से संबंधित मार्ग का निरीक्षण कराया गया था। प्राप्त संयुक्त रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया है कि तकनीकी दृष्टि से मार्ग बदहाल है। इस मार्ग से गन्ने की आपूर्ति किया जाना जोखिम भरा है। वह इस मार्ग से गन्ने की आपूर्ति कराने की सहमति नहीं दे सकते। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है। धन का आवंटन होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed