फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike in banks, crores transactions affected

बैंकों में हड़ताल, करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

Thu, 31 May 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 31 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Strike in banks, crores transactions affected
बिजनौर में हड़ताल के दौरान खाली पड़ा एसबीआई। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में वेतनवृद्धि की मांग को लेकर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिले की करीब 200 शाखाओं पर ताले लटके रहे। कर्मचारियों की हड़ताल आज भी रहेगी। बैंकों पर ताला लटके रहने से जिले में करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी है। प्राइवेट बैंक और ग्रामीण शाखा खुली रहीं। 
विज्ञापन

बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पीएनबी, एसबीआई, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक आदि की शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंकों में ताले लटके होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही करीब 200 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मचारियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

कर्मचारियों और अधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि जो वेतन नवंबर 2012 के बाद 2017 में लागू होना था उस पर केंद्र द्वारा केवल दो प्रतिशत वेतन वृद्धि की पेशकश की गई है। केंद्र की मुद्रा योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना आदि को साकार करने का यह इनाम दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के वेतनमान में सम्मानजनक वृद्धि की मांग की गई। भारतीय स्टेट बैंक बरेली परिक्षेत्र सहायक महामंत्री अनिल विश्नोई के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हरदीप सिंह, जीके शर्मा, आलोक आर्या, श्रीराम चौधरी, संदीप सिंघल, संजय गुप्ता, सुमिरन पाल, चरण सिंह, अजेंद्र कुमार, लीलाधारी, संदीप कुमार, त्रिनेत्र दीक्षित, अजय सूद, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed