{"_id":"66ba73df9c6e1c42560f2637","slug":"strike-demonstration-again-to-shut-down-the-contract-of-indigenous-liquor-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-128753-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: देसी शराब का ठेका बंद कराने के लिए फिर हुआ धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: देसी शराब का ठेका बंद कराने के लिए फिर हुआ धरना प्रदर्शन
Tue, 13 Aug 2024 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावर/बेगावाला। देसी शराब की दुकान को हटवाए जाने का मामला फिर से तूल पकड़ रहा है। अब फिर से किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन करते हुए ठेका बंद कराने का मुद्दा उठाया। दरअसल पांच अगस्त को भी यूनियन के पदाधिकारियों और महिलाओं ने इस दुकान पर जमकर हंगामा किया था। उस वक्त एक युवक की चप्पलों से पिटाई के मामले में 30 महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
सोमवार को रावली के पास शहजादपुर मार्ग पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि देसी शराब की दुकान को यहां से हटाया जाना चाहिए। वहीं मालन नदी के रपटे पर पुल निर्माण की मांग को दोहराया। इसके साथ ही 30 महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ दर्ज हुए केस को खत्म करने की मांग दोहराई।
बता दें कि पांच अगस्त को रावली और ब्रह्मपुरी की महिलाओं ने देशी शराब का ठेका बंद कराने को लेकर हंगामा किया था। जिन्होंने ठेके में ताला लगा दिया था। साथ ही महिलाओं ने दुकान पर शराब खरीदने आए ब्रह्मपुरी निवासी एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। जिसके अगले ही दिन इन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। जिसके बाद ठेका खुल गया। यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ विजय चौधरी ने बताया कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी धरने में आकर हमें आश्वासन नहीं दे पाया तब तक नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि धरने की सूचना मिलने पर ठेका पहले से ही बंद कर दिया गया। यूनियन के प्रदेश सचिव जितेंद्र पहलवान ने बताया कि यूनियन ने और मांगे भी प्रशासन के समक्ष रखीं थीं जिनमें रावली और ब्रह्मपुरी के बीच बने रपटे को तोड़कर पुल का निर्माण कराने की मांग भी शामिल है। धरनास्थल पर पहुंचे मंडावर थाना प्रभारी माधो सिंह बिष्ट ने वार्ता की मगर किसान धरना खत्म करने को तैयार नहीं हुए। उधर आबकारी विभाग से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।