फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strictly the administration reduced the crowd in the forums

प्रशासन की सख्ती से बाजारों में दिखी कम भीड़

Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Strictly the administration reduced the crowd in the forums
धामपुर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान बंद पड़ा मुख्य बाजार - फोटो : DHAMPUR
प्रशासन की सख्ती से बाजारों में दिखी कम भीड़
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखकर प्रशासन ने रविवार को दुकानें खुलवाने में सख्ती दिखाई। सिर्फ वही दुकानें खुलवाईं जो छूट से पहले खुल रही थीं।
प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों को दुकानें खोलने की छूट तो दी लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने दुकानें खुलवाने के लिए तीन-तीन दिन निर्धारित किए हैं। इस शेड्यूल के अनुसार रविवार को अधिकतर दुकानें बंद रहनी थी। बाजार व बैंक बंद होने से रविवार को बाजार में बहुत कम भीड़ दिखाई दी। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि प्रशासन के शेड्यूल और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसका पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

30 दुकानदारों के चालान
धामपुर। जैतरा फाटक, पंजाबी बाजार, पुराना धामपुर चुंगी, खारी कुआं में व्यापारियों ने डीएम के आदेशों का धज्जियां उड़ार्इं। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने शिकायत मिलने पर सख्ती से दुकानों को बंद कराया। कई व्यापारियों के चालान काटे। डीएम की गाइडलाइन का बाजार में अभी तक व्यापक असर होता नजर नहीं आ रहा है। सीओ महावीर सिंह राजावत ने रविवार को पुलिस बल साथ नगर के बाजार का भ्रमण किया। आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 30 दुकानदारों के चालान किए। हिदायत दी है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गाइड लाइन के अनुसार सप्ताह में रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी की गई है। लेकिन रविवार को भी व्यापारियों ने दुकानों को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में छह दिन खुलेंगी पेंट्स की दुकान
धामपुर। पेंट्स व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह से मिला और उनकी दुकानों को बिल्डिंग मैटीरियल से कनेक्ट कर सप्ताह में छह दिन तक खोलने की परमिशन देने का आग्रह किया, जिससे उनका कारोबार घाटे में न जाए। एसडीएम ने व्यापारियों को सप्ताह में छह दिन पेंट्स की दुकान खोलने और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने का आदेश दिया है। एसडीएम से मिलने वालों में मयंक अग्रवाल, सौरभ माहेश्वरी रावेंद्र गुप्ता, सतवंत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed