फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict on Holi, samples of food items filled in many places

खाद्य सुरक्षा आपके द्वार के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की हुई जांच

Fri, 26 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Strict on Holi, samples of food items filled in many places
होली पर सख्ती,कई जगह भरे गए खाद्य पदार्थो के नमूने
विज्ञापन

नजीबाबाद। होली नजदीक आते ही मिलावट को लेकन प्रशासन ने सख्ती के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभाग ने नजीबाबाद और किरतपुर में मिष्ठान सहित विभिन्न खाद्य नमूनों की जांच की।

जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने खाद्य सुरक्षा आपके द्वार वैन का शुभारंभ किया। इसी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों में जाकर खाद्य पदार्थों की जांच करने, मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा एवं अभिहित अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में पहुंची फूड सेफ्टी व्हील वैन ने नजीबाबाद और किरतपुर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जांच के नमूने लिए। नजीबाबाद में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र पाल सिंह, कमलेश यादव ने हल्दी, मिर्च, तेल, रिफाइंड, मावा, पनीर, पोहा, रस्गुल्ला आदि के जांच के नमूने लिए। टीम ने नजीबाबाद से 17 और किरतपुर से 16 नमूनों की जांच की। जांच में किरतपुर क्षेत्र के बर्फी, रसगुल्ला और शहद में मामूली मिलावट पाए जाने पर खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित कारोबारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed