फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict challenge to follow social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना कड़ी चुनौती

Tue, 05 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strict challenge to follow social distancing
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना कड़ी चुनौती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की मौत होने के बाद मंगलवार को भीड़ कम रही। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। बेवजह घरों से निकले कई लोगों को पुलिस ने फटकार भी लगाई।

सोमवार रात कोरोना संक्रमित एक निजी चिकित्सक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सक की पत्नी व बेटा भी कोरोना संक्रमित है। मंगलवार को सड़कों पर भीड़ कुछ छटती नजर आई। सिविल लाइन और मुख्य बाजार में भीड़ तो रही लेकिन यह रोज के मुकाबले कम थी। सब्जी व फल मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का अब भी पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है। बैंकों में पैसा निकालने आई महिलाओं की लाइन भी बाकी दिनों से कम लंबी दिखीं। पुलिस ने लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए वाहनों की चेकिंग की। एसडीएम बृजेश कुमार ने बताया कि बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। किसी को भी बिना मास्क के सड़कों पर नहीं आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed