फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict action will be taken if embryo test is done

भ्रूण परीक्षण किया तो होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 18 Oct 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if embryo test is done
भ्रूण परीक्षण किया तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में कन्या भ्रूण परीक्षण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
पीसीपीएनडीटी से संबंधित समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में अगर कहीं कन्या भ्रूण परीक्षण होता मिला तो केंद्र को बंद करके संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड मशीन ऑपरेटिंग के लिए आवेदनपत्र में जिस व्यक्ति का नाम हो उसकी पात्रता की गहनता से जांच होनी चाहिए। सप्ताह में कम से कम तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि देश और जिले में लिंग अनुपात में भारी अंतर का होना गंभीर और चिंताजनक समस्या है। इस समस्या का समाधान केवल बैठकों से ही संभव नहीं है, बल्कि जन सामान्य को लिंग अनुपात के संकट के प्रति जागरूक करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

नए अल्ट्रासाउंड सेंटर और नवीनीकरण होने वाले मामलों में पूरी छानबीन करने के बाद ही उन्हें अनुमति प्रदान की जाए। हर केंद्र पर कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित कानूनी जानकारी स्पष्ट शब्दों में लिखी जाए। अल्ट्रासाउंड कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना को अनिवार्य किया जाए। इसके बाद ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नवीनीकरण आदि की अनुमति दी जाए। बैठक में महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. प्रभा रानी, डॉ. बीआर त्यागी, सुधा राठी, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed