{"_id":"5939982a4f1c1b831c9ca70a","slug":"stranded-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार से कटी युवक की गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार से कटी युवक की गर्दन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में उच्च क्षमता का तार गिरने से एक मजदूर युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला वाहिदनगर में रोडवेज डिपो परिसर के निकट रहने वाला 29 वर्षीय रिक्शा चालाक शशि जानवरों के लिए चारा लेने गया था। बृहस्पतिवार को करीब 11:30 बजे बुंदकी मार्ग पर नहर पटरी के निकट अचानक उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटकर शशि के ऊपर गिर गया। इससे शशि की गर्दन धड़ से अलग हो गई और शरीर बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। शशि के परिजनों राकेश कुमार, सुनील, सोनी, कुसुम, ममता, पिंकी ने उसकी मौत क लिए विद्युत निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग की है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने घटना की जांच कराने तथा पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।