{"_id":"6913889fa8e9b4d3810ccc27","slug":"store-in-charge-suspended-for-selling-wheat-seeds-at-a-price-higher-than-the-selling-rate-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-164933-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विक्रय दर से अधिक दाम पर गेहूं बीज बेचने पर भंडार प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विक्रय दर से अधिक दाम पर गेहूं बीज बेचने पर भंडार प्रभारी निलंबित
Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने सोमवार को डीएम जसजीत कौर से शिकायत की थी। कहा कि राजकीय बीज भंडार केंद्रों पर किसानों को आधारीय और प्रमाणित बीज सरकारी मूल्य से अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी दुकानों की जांच की। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने मोहम्मदपुर देवमल के राजकीय कृषि निवेश भंडार प्रभारी राजेंद्र सिंह को मध्यावधिक प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। उनके निलंबन की संस्तुति की थी। उप कृषि निदेशक डॉ. धनश्याम वर्मा ने गोदाम प्रभारी को किसानों से गेहूं बीज पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेने, किसानों को गुमराह करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
डीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, अतुल कुमार, शुभम चौधरी आदि ने डीएम से मुलाकात की। दिगंबर सिंह ने पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि केवल मोहम्मदपुर देवमल के गोदाम पर कार्यवाही करने से काम नहीं चलेगा। सभी गोदाम पर गेहूं के बीज विक्रय की जांच कराई जाए। इसके लिए जिम्मेदार कृषि विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने गोदाम पर बीजों के नाम व उसकी दर के बैनर लगाने की बात भी कहीं।