{"_id":"607339948ebc3e8d3155f46b","slug":"stones-sabotage-among-supporters-of-prime-candidates-bijnor-news-mrt5340583166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, वाहनों में जमकर तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, वाहनों में जमकर तोड़फोड़, जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 12 Apr 2021 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:07 PM IST
सार
यूपी के बिजनौर में दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में रैली निकलने को लेकर पथराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के कार्यालय के बाहर खडे़ वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
वाहनों में जमकर तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के स्योहारा में चुनाव चिह्न लेकर लौट रहे दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों में रैली निकलने को लेकर पथराव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के कार्यालय के बाहर खडे़ वाहनों में तोड़फोड़ की। हंगामे में एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गांव पित्थापुर में निवर्तमान प्रधान नफीस अहमद और भूतपूर्व प्रधान अनवर उर्फ अन्नू के समर्थकों के बीच उस समय स्थिति बिगड़ गई जब अन्नू के समर्थक रैली निकाल रहे थे। समर्थकों के बीच नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में नफ़ीस के कार्यालय में बैठे मुस्तकीम अहमद का पुत्र घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला
विज्ञापन
वहीं पथराव होने पर कार्यालय में बैठे सभी लोग वहां से जान बचाकर भाग निकले और लोगों में अफरातफरी मच गई। भीड़ ने अपना गुस्सा नफ़ीस के कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों व कुर्सियों पर निकाल दिया और इनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मैदान छोड़ने वालों की बड़ी संख्या, सिर्फ एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट
इसके बाद समर्थक गांव में पहुंचे और नफ़ीस के दूसरे कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने भूतपूर्व प्रधान अनवर व उसके कई साथियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि नफ़ीस अहमद व उसके समर्थक मौके से भाग गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/