{"_id":"60733b958ebc3e8d195acf0d","slug":"881-principal-candidates-withdrew-nominations-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5340605191","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मैदान छोड़ने वालों की बड़ी संख्या, सिर्फ एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मैदान छोड़ने वालों की बड़ी संख्या, सिर्फ एक क्लिक में जानें पूरा अपडेट
Mon, 12 Apr 2021 03:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 03:48 PM IST
सार
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में 881 ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य में 149 ने और ग्राम पंचायत सदस्य में 380 ने नामांकन वापिस लिए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 881 ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों ने मैदान छोड़ दिया है। नामांकन वापसी के दिन इन्होंने अपना पर्चा वापिस ले लिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य में 149 ने और ग्राम पंचायत सदस्य में 380 ने नामांकन वापिस लिए हैं।
विज्ञापन
सदर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद से 108 ने नामांकन वापस लिया है। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 76 और बीडीसी सदस्य पद पर 20 ने मैदान छोड़ा है। इसी तरह बघरा ब्लाक में प्रधान पद से 76 ने, सदस्य पद से 29 ने और बीडीसी पद से 22 ने नामांकन वापस लिया है। चरथावल ब्लाक में प्रधान पद पर 99, सदस्य पर 49 और बीडीसी पद पर 12 नामांकन वापस लिया है। पुरकाजी ब्लाक में प्रधान पद पर 118, सदस्य पर 37 और बीडीसी पर 11 मैदान से पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा खतौली ब्लाक में प्रधान के 149, सदस्य के 47 और बीडीसी सदस्य के 18 नामांकन वापस हुए है। जानसठ ब्लाक में प्रधान पद के 101, सदस्य के 56, बीडीसी के 12, बुढ़ाना ब्लाक में प्रधान पद के 86, सदस्य के 42, बीडीसी के नौ, शाहपुर ब्लाक में प्रधान के 51, सदस्य के 37 और बीडीसी के 16 नामांकन वापस हुए है। मोरना ब्लाक में प्रधान के 93, सदस्य के सात और बीडीसी के 29 नामांकन वापस हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला
43 प्रत्याशियों ने नामांकन वापिस लिया
जिला पंचायत सदस्य के 43 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है। अब यहां 744 मैदान में है। जिला पंचायत के लिए जिले में 821 ने नामांकन किया था, जिसमें 34 के नामांकन निरस्त हो गए और 43 ने नाम वापस ले लिए।
यह भी पढ़ें: शादी का अनोखा मामला: सात फेरे होते ही दुल्हन नगदी-जेवरात लेकर फरार, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
प्रशिक्षण में 182 कर्मचारी गैरहाजिर रहे
बीएसए मायाराम ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे प्रशिक्षण में दूसरे दिन 182 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन 213 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/