{"_id":"60b28ec38ebc3ee4a415405e","slug":"stones-in-two-sides-in-the-suspicion-of-mukhbiri-in-village-hussainpur-tiger-bijnor-news-mrt540434813","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखबिरी के शक में दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखबिरी के शक में दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
गांव हुसैनपुर तीरगर में मुखबिरी के शक में दो पक्षों में पथराव
किरतपुर (बिजनौर)। गांव हुसैनपुर तीरगर में मुखबिरी के शक में क़ुरैशी बिरादरी के युवकों ने शिया बिरादरी के घरों पर पथराव कर दिया। जिसमें शिया बिरादरी के चार लोग घायल हो गए। उनकी ओर से एक महिला सहित नौ लोगों को नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शुक्रवार रात भनेड़ा चौकी पुलिस ने गांव हुसैनपुर में दबिश दे कर कुरैशी बिरादरी के फरमान पुत्र अनीस को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। गांव से पुलिस के जाने के बाद कुरैशी बिरादरी के लोगों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में शिया बिरादरी के जमीर पुत्र नासिर के घर पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पथराव होने की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंच कर लाठी फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। पथराव में शिया बिरादरी के अजहर, सफदर, मोहम्मद वासी तथा सलीम घायल हो गए। जमीर ने दूसरे पक्ष के सलीम, दानिश, सलमान, शाहरुख, शहनाज, कासिम, नसीम, और हाशिम की पत्नी तथा सात अज्ञात के खिलाफ घर पर मारपीट करने तथा पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।