फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stones and lathi-poles go on in Humayumpur

हुमायूंपुर में दो पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले

Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stones and lathi-poles go on in Humayumpur
हुमायूंपुर में पथराव और लाठी-डंडे चले
विज्ञापन

जलालाबाद/किरतपुर। मामूली बात पर दो पक्षों पथराव और लाठी-डंडे चले। संघर्ष में 13 लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक घायल को मेरठ रेफर किया गया है।
नजीबाबाद तहसील के किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर इद्दू में चार दिन पूर्व कबड्डी खेलते हुए दो पक्षों के युवकों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने तहरीर दी थी। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास के चलते शनिवार को मरगूब और नईम पक्ष के युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव भी किया जिसमें एक किशोर सहित 13 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर किरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को घटनास्थल से हिरासत में लिया। घायलों में सबील, मो. साकिब, अफजाल, मतलूब, दानिश, तंजेब, शाहनवाज, मुदस्सिर, रईस, मो. अफजाल, नईम, कामिल, आकिब शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में उपचार दिलाने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
हालत गंभीर होने पर मो. साकिब को मेरठ रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed