{"_id":"63e66832cee5b169460b3ae9","slug":"stomach-worm-medicine-fed-to-10-lakh-children-bijnor-news-c-14-1-112923-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिजनौर- 10 लाख बच्चों को खिलाई गई पेट के कीड़े की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिजनौर- 10 लाख बच्चों को खिलाई गई पेट के कीड़े की दवा
Fri, 10 Feb 2023 09:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
- राष्ट्रीय कृमि दिवस का सीएमओ ने किया शुभारंभ
- अभिभावकों से की बच्चों को पेट के कीड़े की दवा खिलाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल में बच्चों का पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई। शुक्रवार को जिलेभर में अभियान के तहत 10 लाख से अधिक बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई गई। छूटे हुए बच्चों को मापअप राउंड में सोमवार से दवा खिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय कृमि दिवस का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने मॉडर्न ऐरा पब्लिक में किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में 19 लाख बच्चों और किशोरों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू हुआ है। इस अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों और पंजीकृत स्कूलों सहित कई स्थानों पर यह दवा खिलाई जा रही है। आरबीएस के नोडल अधिकारी डॉ. संकेत गहलौत ने बताया कि जनपद में मॉपअप राउंड 13 से 15 फरवरी तक चलेगा। शिक्षक, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह दवा अपने सामने खिलाने के निर्देश हैं। वहीं एनडीडी नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल ने बताया कि कुछ खाकर ही यह दवा खानी है। जिला शहरी समन्वयक नितिन गौड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारूख अजीज ने भी पेट के कीड़ों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. सीमा विश्वास, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।