फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stirred by Corona's new case, seized area

कोरोना के नए केस से हड़कंप, क्षेत्र किया सीज

Sun, 21 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stirred by Corona's new case, seized area
कोरोना के नए केस से हड़कंप, क्षेत्र किया सीज
विज्ञापन

चांदपुर। नगर में कोरोना संक्रमण के दो नए केस आ जाने से चांदपुर का मोहल्ला कायस्थान फिर से हॉट स्पॉट बन गया। प्रशासन ने मोहल्ले के चारों ओर की गलियों पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है।

शनिवार में आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में मोहल्ला कायस्थान के पिता पुत्र के पॉजिटिव आ जाने से हड़कंप मचा हुआ है। चांदपुर रेड जोन कंटेनमेंट जोन हो जाने के बाद बड़े परिश्रम के बाद कोरोना मुक्त हुआ था। पूर्व में चांदपुर नगर में कोरोना पॉजिटिव के 19 केस हो गए थे। जिसमें से एक कानपुर में मिला चांदपुर निवासी जमाती भी शामिल है। दो नए केस आने पर कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 21 हो गई है। इसमें एक चिकित्सक की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अब नगर में दो नए केस आने के बाद चांदपुर नगर में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या दो हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों नए आए लोगों को इलाज के लिए स्वाहेड़ी भेज दिया था। प्रशासन ने मोहल्ले की गलियों को सीज कर पुलिस तैनात कर दी है। सीएचसी स्याऊ प्रभारी डा.केपी सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए दोनों व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed