{"_id":"5eac52248ebc3e90294c337b","slug":"sticks-and-poles-in-children-s-quarrel-bijnor-news-mrt4799997200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले
विज्ञापन
बच्चों के झगड़े में चले लाठी-डंडे
कासमपुरगढ़ी। बच्चों के बीच हुई कहासुनी में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
बृहस्पतिवार शाम कासमपुरगढ़ी निवासी मो. ताहिर व उसके पड़ोसी शकील के बच्चों में खेल-खेल में झगड़ा हो गया था। इसे लेकर उसी रात को ही दोनों पक्षों के बड़ों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं राशिद नामक युवक को सिर में गंभीर चोट के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पीड़ित के भाई मो. शाहिद की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।