UP: ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा की एसटीएफ ने खंगाली कुंडली, गिरफ्तारी के लिए लगीं कई टीमें
ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। वहीं एसटीएफ ने आदित्य राणा की कुंडली खंगाली है।
विस्तार
फरारी के डेढ़ माह बाद भी आदित्य पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर है। तीन दिन पूर्व एडीजी की बैठक में किसी भी सूरत में आदित्य की गिरफ्तारी के निर्देश के बाद कई टीम आदित्य की गिरफ्तारी में लगी है। वहीं आदित्य की तलाश में एसटीएफ ने भी थाना स्योहारा व आदित्य राणा के गांव राणानांगला पहुंचकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की।
डीजीपी ने आदित्य पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं तीन दिन पूर्व एडीजी ने किसी भी सूरत में आदित्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। आदित्य राणा की कुछ दिन पूर्व गांव राणानंगला और बिजनौर में आने की सूचना को पुलिस हलके में नहीं ले रही है। आदित्य राणा की तलाश में सोमवार को एसओजी टीम व पुलिस बल ने कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की थी।
शनिवार की देर रात्रि एसटीएफ की टीम स्योहारा थाने पहुंची, जहां उसने आदित्य राणा के आपराधिक इतिहास की कुंडली का गहनता से अवलोकन करते हुए कई बिंदुओं पर पूछताछ की। एसटीएफ आदित्य के गांव राणानांगला भी पहुंची।
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को थाना शिवालाकला के एक मुकदमे में बिजनौर कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर स्थित एक खाने के ढाबे से आदित्य राणा पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जिसके बाद से कुख्यात आदित्य राणा के गांव राणानांगला में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि आदित्य राणा की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें अपने अपने स्तर से काम कर रही हैं। एसटीएफ, एसओजी, पुलिस सभी आदित्य की तलाश में लगी हैं। गांव में पुलिस फोर्स 24 घंटे तैनात है।