मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव के दीपक त्यागी (20) की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। करीब आठ दिन पहले दीपक की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दीपक का सिर काटकर ले गए थे, जबकि सिर कटी लाश जंगल में पड़ी मिली थी। वहीं परिजनों व ग्रामीणों समेत त्यागी समाज द्वारा लगातार इस घटना का विरोध किया जा रहा है।
सात दिन बाद पुलिस के हाथ लगा था सिर
बताया गया कि सात दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को दीपक का कटा सिर मिल गया था। पुलिस ने घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी से कटा सिर बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैमीद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी फैमीद ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी से दीपक के अवैध संबंध थे। उसने बताया कि समझाने के बाद भी दीपक मान नहीं रहा था। जिसके बाद दीपक की हत्या की साजिश रची। इसके बाद फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर दीपक को 26 सितंबर की रात को पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया था। बेटे की हत्या के बाद पीड़ित परिवार ने कई बड़े सवाल उठाए तो कई बड़ी मांगों पर अड़े हुए हैं। आइए आगे जानते हैं कि वो कौन से सवाल हैं, जिनके जवाब पीड़ित परिजन पुलिस अफसरों से मांग रहे हैं।
2 of 11
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर कई बड़े सवाल उठाए, जबकि कई बड़ी मांगों पर भी अड़े हैं परिजन-
1. मृतक दीपक के परिजनों की मांग है कि इस मामले में सीबीआई या एनआईए द्वारा जांच होनी चाहिए।
3 of 11
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
2. पीड़ित परिवार का बड़ा सवाल है कि आखिर छह इंच के गड्ढे में दीपक का सिर कैसे दबा दिया गया।
4 of 11
धरने में बोलते मांगेराम त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
3. पीड़ित परिजनों की मांग है कि परिवार में एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
5 of 11
डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
4 .पीड़ित परिवार की मांग है कि इस मामले की फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए।