फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   STF raided in search of accused of cheating

ठगी के आरोपियों की तलाश में एसटीएफ ने छापा मारा

Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
STF raided in search of accused of cheating
ठगी के आरोपियों की तलाश में एसटीएफ ने छापा मारा
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में देहरादून एसटीएफ ने धामपुर के एक गांव में छापा मारा। आरोपियों के हाथ न आने पर एसटीएफ को खाली हाथ लौटना पड़ा।

देहरादून में युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के गैंग के सदस्य को पकड़ने के लिए एसटीएफ ने धामपुर क्षेत्र के एक गांव में आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी। गिरोह का सरगना पकड़े जाने की सुगबुगाहट होने पर आरोपी घर से फरार हो गया। बताया गया कि एसटीएफ ने आरोपी के घर को खंगाल कई अन्य स्थानों पर भी उसकी तलाश की थी। मगर आरोपी हाथ नहीं आया। बताया गया है कि इस गिरोह के तार देहरादून के साथ ही उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा दिल्ली आदि से भी जुड़े हुए थे। आरोपियों ने सेना में भर्ती होने वाले युवकों को भर्ती का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed