फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Station in-charge and constable suspended for releasing youth after taking money

Bijnor News: युवक को रुपये लेकर छोड़ने में थाना प्रभारी व सिपाही निलंबित

Thu, 20 Nov 2025 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Station in-charge and constable suspended for releasing youth after taking money
स्योहारा। प्रेम संबंध के मामले में पकड़े गए युवक को 30 हजार रुपये लेकर छोड़ने पर स्योहारा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार एवं सिपाही रचित को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की थी। बीते शनिवार को एक महिला के घर उसका प्रेमी मिलने गया था। इस दौरान महिला के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और पीटते हुए पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में एक भाजपा नेता ने थाना प्रभारी को फोन कर युवक को छोड़ने की सिफारिश की, लेकिन उन्होंने उनकी बात मानने से इन्कार कर दिया। सीओ धामपुर की रिपोर्ट में बताया कि शनिवार की रात में करीब दो बजे युवक के पिता से 30 हजार रुपये लेकर युवक को थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बताया कि सिपाही रचित ने थाने में रुपयों की वसूली की। इस मामले में संघ पदाधिकारियों ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय ने मामले की जांच की। सीओ धामपुर ने युवक के पिता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर रात सीओ की रिपोर्ट आते ही एसपी ने थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार और सिपाही रचित को निलंबित कर दिया। निलंबन के साथ ही स्योहारा थाने का प्रभार हल्दौर थानाध्यक्ष संजय कुमार को सौंप दिया गया है। बता दें कि जिस महिला के साथ युवक शनिवार को पकड़ा गया था, उस महिला ने भी सोमवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed