फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Static team caught amount of ten lakhs while checking at the border

Bijnor News: बॉर्डर पर चेकिंग में स्टेटिक टीम ने दस लाख की रकम पकड़ी

Tue, 09 Apr 2024 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Static team caught amount of ten lakhs while checking at the border
बिजनौर। अंतरजनपदीय बॉर्डर पर चेकिंग के वक्त स्टेटिक टीम ने स्कॉर्पियों गाड़ी से दस लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बिजनौर बैराज पर गाड़ी की तलाशी लेने पर पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डी बरामद हुईं। मामले में आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है, टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज पर स्टेटिक टीम ने बिजनौर की ओर आ रही एक स्कॉर्पियाे गाड़ी को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर दस लाख रुपये बरामद हुए। गाड़ी में सवार मोहित गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग निवासी वार्ड नंबर छह ग्राम सापला रोहतक हरियाणा से रकम के संबंध जानकारी मांगी गई। जोकि संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद टीम ने रकम को जब्त कर लिया और आयकर विभाग को खबर दी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी करीब 35 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। अब तक बरामद होने वाली रकम का आंकड़ा 45 लाख रुपये जा पहुंचा है। लोकसभा चुनाव के चलते जिलेभर और बॉर्डर पर स्टेटिक टीम लगातार चेकिंग कर रही है। बिजनौर बैराज पर रकम बरामद करने वाली टीम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद इरफान, एसआई श्यामपाल सिंह, सिपाही नीरज कुमार, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed