फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State 's changed condition

प्रदेश की बदल गई दशा

Sat, 16 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
State 's changed condition
राज्यमंत्री जावेद आब्दी का स्वागत करते सपा नगर अध्यक्ष हाजी मो.फैसल। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
नजीबाबाद में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि सपा सरकार ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलाए हैं। प्रदेश सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर चार वर्षों में प्रदेश को आशा से अधिक विकास दिया है। 
साइंस एंड टेक्नालॉजी के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी का नजीबाबाद पहुंचने पर सपा नगर अध्यक्ष हाजी मो.फैसल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में कई विकास योजनाएं और रोजगार के अवसर देकर प्रदेश को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सर्वसमाज के हित को लेकर चार वर्षों के भीतर प्रदेश को बहुमुखी विकास देकर जनता की आशाओं से अधिक काम किया है। उन्होंने 2017 को मिशन बनाकर पुन: बहुमत से सपा को सत्ता में लाने के लिए पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से जागरूक रहने की सलाह दी। सपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सिराज आब्दी, हाजी कासिम, तनवीर खां, फरहान खां, मो.अरशद, महबूब कुरैशी, शमीम कुरैशी, नईम सहित अनेक सपाइयों ने मौलाना जावेद आब्दी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed