फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State level broadcast of Najibabad center on 24th April

आकाशवाणी केंद्रों से गूंजेगी नजीबाबाद केंद्र के आरजे की प्रस्तुति

Fri, 22 Apr 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
State level broadcast of Najibabad center on 24th April
नजीबाबाद में राज्य स्तरीय प्रसारण के लिए नजीबाबाद केंद्र द्वारा चयनित आरजे। - फोटो : NAZIBABAD
24 अप्रैल को नजीबाबाद केंद्र का राज्य स्तरीय प्रसारण
विज्ञापन

नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा रमा जैन कन्या महाविद्यालय से चयनित आरजे की 24 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रसारण में प्रस्तुति का प्रसारण होगा।
आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश भर के युवा प्रतिभा चयन के लिए स्कूल-कॉलेजों में आकाशवाणी केंद्रों की ओर से एयर नेक्स्ट टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं। आकाशवाणी नजीबाबाद के एडीपी अमर सिंह, पैक्स शोभित शर्मा, डीओ अंकित सैनी की टीम ने रमा जैन कन्या महाविद्यालय से केंद्र की राज्य स्तरीय प्रस्तुति के लिए चार आरजे चयनित किए।

नजीबाबाद केंद्र द्वारा चयनित आरजे आरीन एजाज, खान अतिया रफी, नंदिनी माहेश्वरी और तस्मिया तसलीम 24 अप्रैल को सायं 7:30 बजे नजीबाबाद केंद्र की प्रस्तुति में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में आजादी के 75 वर्षों की नई ऊर्जा, नए सोपान और विकास की झलक होगी। प्रदेश के सभी केंद्र आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नजीबाबाद केंद्र की प्रस्तुति रिले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed