फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'State government is not working in the interest of farmers'

‘किसान हित में कार्य नहीं कर रही प्रदेश सरकार’

Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
'State government is not working in the interest of farmers'
नजीबाबाद के बड़िया में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत का स्वागत करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद(बिजनौर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों में कार्य नहीं कर रही है। किसानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। शिकायत के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से लखनऊ में होने वाले किसान आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का गांव बड़िया पहुंचने पर संगठन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह, जितेंद्र पहलवान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। सरदार वरिंदर सिंह के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में चौ. नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की फसलों के वाजिब दाम न बढ़ा कर किसान हित में नहीं होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही। बिजली कटौती और नहरों में पानी न होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। नरेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावी वादे में किसानों को मुफ्त बिजली देने को कहा था, लेकिन किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में किसानों को अपना संघर्ष और बढ़ाना होगा। चौ. टिकैत ने कहा कि हरिद्वार में 16 से 18 जून तक होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में लखनऊ में होने वाले किसान आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने किसानों से लखनऊ के किसान आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर सतपाल सिंह, सरदार मनप्रीत, सरदार निशान सिंह, रोहित राणा, सरदार जसपाल सिंह, विजय पहलवान, पुनीत कुमार, सतनाम, इरशाद अहमद, आकाश, देवेश, डा. नरेंद्र, जगमीत सिंह, बूटा सिंह, गुरुदेव, बंटी सिंह, इंद्रजीत, नानक सिंह, जगवीर, दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed