{"_id":"619fd58b42afb85cd6382dec","slug":"state-employees-picket-for-restoration-of-old-pension-bijnor-news-mrt566354520","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारियों का धरना
बिजनौर। राज्य कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली समेत 17 मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तथा सिंचाई विभाग के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन फेडरेशन के प्रांतीय संयुक्त सचिव सनी तोमर, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व मंत्री रवीश चौधरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री अजय कुमार एवं अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह के नेतृत्व में राज्य कर्मचारियों द्वारा सुबह 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने दो बजे अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी बिजनौर के माध्यम से प्रेषित किया गया। मांग नहीं माने जाने पर पांच दिसंबर को लखनऊ में सरकार जगाओ महासम्मेलन होगा। राकेश शर्मा की अध्यक्षता एवं रवीश चौधरी के संचालन में सम्मेलन आयोजित किया गया।