फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Start manipulating for block head

ब्लॉक प्रमुख के लिए जोड़ तोड़ शुरू

Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Start manipulating for block head
ब्लॉक प्रमुख के लिए जोड़ तोड़ शुरू
विज्ञापन

चांदपुर। जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जोड़ तोड़ शुरू हो गई है। अभी तक दो नाम ही सामने आ रहे हैं। दोनों ही दावेदार भाजपा के माने जा रहे हैं। ऐसे में यदि भाजपा द्वारा बनाए गए एक प्रत्याशी के बाद दूसरा ब्लॉक प्रमुख के लिए दावेदारी नहीं करता है तथा किसी अन्य पार्टी से कोई दावेदार नहीं होता है तो ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने जाने की संभावना हो सकती है।
ब्लॉक जलीलपुर में 130 क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा ब्लॉक प्रमुख चुना जाना है। जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख की सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। ब्लॉक प्रमुख के लिए अब तक आ रहे नामों में एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पुत्रवधू रीना धारीवाल पत्नी रवि धारीवाल व दूसरा विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष कपिल चौधरी की माता कुंतेश देवी के नाम की चर्चा ज्यादा है। कुंतेश देवी दो सीटों से मलेशिया व सुंदरा से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाली देवी भाजपा समर्थित मानी जाती हैं। इस बार उनके पुत्र रवि धारीवाल की पत्नी रीना धारीवाल महबूल्लापुर ढाकी से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दोनों ही दावेदार निर्विरोध चुने गए और दोनों ही भाजपा से माने जा रहे हैं। किसी अन्य पार्टी से ब्लॉक प्रमुख के लिए दावेदारी अभी तक सामने नहीं आ रही है। अब देखना है कि भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है। यदि भाजपा द्वारा बनाए गए प्रत्याशी के बाद दूसरा दावेदार प्रत्याशी अपना दावा नहीं करता है तो ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने जाने की संभावना भी प्रबल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed