{"_id":"5dfa6eef8ebc3e87d97f3fa7","slug":"st-mary-s-cross-bijnor-bijnor-news-mrt459464311","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट मेरी चौराहे पर लगा भयंकर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मेरी चौराहे पर लगा भयंकर जाम
विज्ञापन
बिजनौर में सैंट मेरी चौराहे पर लगा जाम।
- फोटो : BIJNOR
सेंट मेरी चौराहे पर लगा भयंकर जाम
बिजनौर। सेंट मेरी चौराहे पर सुबह लगभग आठ बजे भयंकर जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ये रही कि बच्चों को छोड़ने गए अभिभावकों और रिक्शा चालकों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर पैदल ही बच्चों के साथ स्कूल तक जाना पड़ा। इस दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस या फिर कोई पुलिसकर्मी दूर दूर तक भी नहीं दिखा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय पर आए दिन जाम लगा रहता है। जिला प्रशासन तरह-तरह से जाम से निजात दिलाने का दावा करता है। लेकिन ये सब दावे हवाई साबित हो रहे हैं। शहर में जिस चौराहे पर देखो हर ओर जाम ही जाम रहता है। सेंट मेरी चौराहे पर सबसे अधिक जाम की समस्या रहती है। इसके अलावा शहर के अति व्यस्तम शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक पर जाम लगना तो आम बात है। कई बार पुलिस रूट डायवर्ट करती है तो कई बार अन्य तरीकों से जाम पर काबू पाने का प्रयास करती है, लेकिन फिर भी लोगों को इस समस्या निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सेंट मेरी चौक पर भयंकर जाम लगा रहा। इस कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालत ये रही कि अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों और रिक्शा चालकों को चौराहे से पहले ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर पैदल ही स्कूल तक जाने को मजबूर होना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैंट मैरी चौराहे पर दूर दूर तक भी कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया। जबकि नियमानुसार हर चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है।