{"_id":"615750408ebc3e0a0c3bb0f5","slug":"squash-players-rock-greater-noida-dhampur-news-mrt5587895182","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्वैश खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा में धमाल मचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्वैश खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा में धमाल मचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्वैश खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा में धमाल मचाया
धामपुर। ग्रेटर नोएडा में 25 व 26 सितंबर को संपन्न हुई जेम्स स्क्वैश चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ियों का वर्चस्व रहा।
धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने बताया कि 25 व 26 सितंबर 2021 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित जूनियर एवं सीनियर ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में धामपुर स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स से 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गर्ल्स अंडर-11 की श्रेणी में धामपुर की फबीहा ने प्रथम स्थान तथा अरोमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर -11 की श्रेणी में धामपुर के आरुष ने प्रथम स्थान और अंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर-13 की श्रेणी में धामपुर के अभिनव ने प्रथम स्थान, राघव ने द्वितीय स्थान और हारिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर-15 की श्रेणी में धामपुर के उदय ने प्रथम स्थान तथा आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयस अंडर-17 की श्रेणी में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेंस की श्रेणी भी आर्यन ने प्रथम स्थान तथा सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों के स्क्वैश कोच जमाल साकिब, सौरभ कुमार और फिटनेस कोच पवन रहे। धामपुर शुगर मिल्स के वीपी एमआर. खान, एचआर एडमिन हेड विजय गुप्ता ने प्रतियोगिता से आने पर धामपुर शुगर मिल की ओर से सम्मानित किया गया।