फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sprayed sanitizer in four village hotspots

चार गांवों के हॉटस्पॉट में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

Fri, 26 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sprayed sanitizer in four village hotspots
अफजलगढ़ के गांव भागीजोत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते सफाई कर्मी। - फोटो : BIJNOR
चार गांवों के हॉटस्पॉट में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
विज्ञापन

अफजलगढ़। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र के चार गांवों में सैनिटाइजेशन कराया गया। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने, मास्क का प्रयोग करने और बेवजह घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
गांव भागीजोत, विजयनगर शिवपुरी और भज्जावाला में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन गांवों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेडी भेज दिया गया। ग्राम विजयनगर व भागीजोत ग्राम प्रधान के पति दर्शन सिंह रावत और वीर सिंह ने बताया कि पीड़ितों के घर सहित हॉटस्पॉट क्षेत्र व गांव मेें सैनिटाइजेशन करा दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने अधीनस्थों सहित गांव विजयनगर, भागीजोत, शिवपुरी तथा भज्जावाला स्थित हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान व पुलिस कर्मियों को हॉटस्पॉट के नियमों का कड़ाई से पालन करने, पीड़ितों के घर अथवा गलियों में किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होने देने तथा जरूरत का सामान व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
अफजलगढ़। क्षेत्र के चार गांवों में मिले कोरोना पॉजिटिवों के परिजनों व सीएचसी पर क्वारंटीन सहित 89 लोगों के सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए। नोडल प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पीएचसी कासमपुरगढ़ी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें सीएचसी में क्वारंटीन सात व्यक्तियों व क्षेत्र के चार गांवों में मिले कोरोना पीड़ितों के 35 होम क्वारंटीन सदस्यों के अलावा बाहर से लौटे प्रवासियों सहित 89 लोगों के जांच सैंपल लेकर जांच के लिए नोएडा भेजे हैं।

कोरोना संदिग्ध जांच के लिए कोटद्वार भेजे
कालागढ़। पीएचसी ने कालागढ़ निवासी तीन व्यक्तियों को कोरोना जांच के लिए कोटद्वार सेंटर पर भेजा है। पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि नई कॉलोनी में डी आवासीय क्षेत्र में दो युवक तथा केंद्रीय कॉलोनी के कच्चा प्लाट निवासी एक व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन किया गया। तीनों में ही कोरोना के लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। इसकी सूचना हायर सेंटर को दी गई। तीनों ही मजदूरी करते है। इनके द्वारा कहीं बाहर की यात्रा का विवरण नहीं मिला है। इसके अलावा कालागढ़ में 25 व्यक्ति अभी होम क्वारंटीन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed