फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sports ground will be built in Sahanpur for Rs 13 lakh

Bijnor News: साहनपुर में 13 लाख रुपये से बनेगा खेल मैदान

Thu, 14 Dec 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sports ground will be built in Sahanpur for Rs 13 lakh
नजीबाबाद के साहनपुर में इस नक्शे की तर्ज पर बनेगा खेल मैदान।
ईदगाह के निकट 18 बीघा में यह खेल मैदान तैयार होगा
विज्ञापन

ओपन जिम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होगी, आकर्षक फव्वारा लगेगा



संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। नगर पंचायत की ओर से साहनपुर में 13 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान विकसित किया जाएगा। ईदगाह के निकट 18 बीघा में यह खेल मैदान तैयार होगा। इसमें ओपन जिम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होगी। आकर्षक फव्वारा भी बनवाया जाएगा।

साहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी के नेतृत्व में नवगठित बोर्ड ने खेल मैदान को विकसित करने का निर्णय लिया। खेल मैदान में खेल प्रेमियों और आगंतुकों के बैठने की भी व्यवस्था होगी। वर्ष 2024 सत्र में खेल मैदान नए स्वरूप में नजर आएगा। निशुल्क ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। जिम भवन बनाने की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पुस्तकालय और डिजिटल मीटिंग हॉल बनेंगे



साहनपुर क्षेत्र की प्रतिभाओं और नागरिकों के लिए पुस्तकालय और डिजिटल मीटिंग हॉल की सुविधा भी होगी। करीब 225 वर्ग मीटर का पुस्तकालय भवन का निर्माण बिजलीघर के निकट शुरू कराया गया है। जनवरी, 2024 में पुस्तकालय अस्तित्व में आएगा। इसके अतिरिक्त 100 लोगों के बैठने की क्षमता का डिजिटल मीटिंग हॉल भी नगर पंचायत तीन माह के भीतर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed