फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special trains run for Kanwar passengers

कांवड़ यात्रियों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Fri, 15 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Special trains run for Kanwar passengers
कांवड़ यात्रियों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

नजीबाबाद। कांवड़ यात्रियों के लिए रेलवे ने मुरादाबाद से लक्सर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई है। उधर, अमृतसर से बनमनखी (बिहार) के बीच भी स्पेशल ट्रेन रेलवे ने चलाई है।
सावन में कावड़ यात्रियों के लिए 14 से 26 जुलाई के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। मुरादाबाद से लक्सर स्टेशन के बीच संचालित शिवभक्तों की सेवा के लिए स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद से रोजाना प्रात: 4:15 बजे रवाना होगी। कांठ प्रात: 4:47 बजे, स्योहारा 5:04 बजे, धामपुर प्रात: 5:20 बजे, नगीना 5:38 बजे पहुंचकर सवेरे छह बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन मौज्जमपुर नारायण प्रात: 6:18 बजे, बालावाली प्रात: 6:36 पहुंचकर ट्रेन प्रात: 7:15 पर लक्सर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में कांवड़ स्पेशल ट्रेन लक्सर स्टेशन से दिन में 12 बजे रवाना होकर बालावाली 12:18 बजे, मौज्जमपुर नारायण 12:38 बजे, नजीबाबाद एक बजे, नगीना दिन में 1:22 बजे, धामपुर दिन में 1:40 बजे, स्योहारा 2:12 बजे, कांठ 14:30 बजे पहुंचकर मुरादाबाद अपराह्न 3:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने जम्मूतवी से बनमनखी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई है। 15 जुलाई को आज जम्मू से 04696 डाउन प्रात: 4:25 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन दिन में 2:30 बजे पहुंचेगी। मुरादाबाद होती हुई स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई को शाम 5:30 बजे बनमनखी स्टेशन पहुंचेगी। 16 जुलाई को अमृतसर से 04694 डाउन प्रात: 6:35 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन दिन में 2:30 बजे पहुंचेगी। 17 जुलाई को शाम 5:30 बजे ट्रेन बनमनखी स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे द्वारा संचालित की गईं सभी स्पेशल ट्रेनों में साधारण श्रेणी के कोच भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed