{"_id":"66dddb6e308007cddb00081c","slug":"special-train-will-run-for-kaliyar-sharif-fair-from-15th-september-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-130284-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कलियर शरीफ मेले के लिए 15 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कलियर शरीफ मेले के लिए 15 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
कई ट्रेनों के स्टॉपेज भी रुड़की रेलवे स्टेशन पर दिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। रेलवे कलियर शरीफ के श्रद्धालुओं के लिए 15 सितंबर से मेला स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाएगा। कई ट्रेनों के स्टॉपेज भी रुड़की रेलवे स्टेशन पर दिए जाएंगे।
कलियर शरीफ का उर्स शुरू हो रहा है। रेलवे ने उर्स में आने वाले अकीदतमंदों के लिए मुरादाबाद से रुड़की के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मेला स्पेशल ट्रेन 15 से 20 सितंबर तक संचालित होगी।
मेला स्पेशल 04307 अप मुरादाबाद से दिन में 12:40 बजे मेला स्पेशल ट्रेन चलकर शाम 4:15 बजे रुड़की पहुंचेगी। मेला स्पेशल कांठ स्टेशन पर 1:15 बजे, स्योहारा 1:58 बजे, धामपुर 2:20 बजे, नगीना 2:38 बजे पहुंचेगी। नजीबाबाद स्टेशन पर मेला स्पेशल 2:58 बजे, मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन पर 3:15 बजे, लक्सर स्टेशन पर 3:45 बजे पहुंचकर मेला स्पेशल ट्रेन रूड़की रेलवे स्टेशन पर शाम 4:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
रुड़की से मुरादाबाद के लिए मेला स्पेशल 04308 डाउन ट्रेन शाम 5:50 बजे रवाना होगी। लक्सर रेलवे स्टेशन पर 6:15 बजे, मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन पर 6:50 बजे, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 7:10 बजे, नगीना 7:35 बजे, धामपुर रात्रि 8:00 बजे, स्योहारा 8:20 बजे, कांठ 8:55 बजे पहुंच कर मेला स्पेशल रात्रि 10:10 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
रुड़की में कई ट्रेन को मिला स्टॉपेज
कलियर उर्स के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों का रुड़की रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट का स्टॉपेज देने का फैसला लिया है। 10 से 20 सितंबर तक दोनों दिशा की जिन ट्रेनों को रुड़की में स्टॉपेज दिया जाएगा। उनमें पूर्णिया कोट से अमृतसर के बीच संचालित 14617 अप व 14618 डाउन, दरभंगा से अमृतसर के बीच संचालित जननायक एक्सप्रेस 15211 अप व 15212 डाउन, अमृतसर से कोलकाता के बीच संचालित अकाल तख्त 12317 अप व 12318 डाउन ट्रेन शामिल हैं।