{"_id":"585972944f1c1b4218e393fd","slug":"sp-sarkar-mein-koi-khus-nahin-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं ः मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं ः मौर्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के अफजलगढ़ में भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए सपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। सपा और बसपा केवल अपराधियों को पालने का काम करती हैं। प्रदेश में जंगलराज है। जनता की एक नहीं सुनी गई।
मंगलवार को भूतपुरी के साईं पब्लिक स्कूल में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। इसीलिए सपा और बसपा नोटबंदी का विरोध कर रही हैं। दोनों पार्टियों का कालाधन निकलना शुरू हुआ तो खलबली मचने लगी है। सपा और बसपा की सरकारों में केवल अपराधियों का बोलबाला रहा है।
किसी जरूरतमंदों की नहीं सुनी गई। जनता बदमाशों के खौफ के दहशत में जीने को मजबूर है। आज वक्त का तकाजा है कि सूबे की सपा सरकार को जनता उखाड़ फेंके। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी होगी। सपा की सरकार में बहन, बेटी और मां कोई सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में बदमाशों ने 1100 पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारा दिया। कानून के रखवाले ही अपना रक्षा नहीं कर सके तो ऐसी सरकार में जनता की सुरक्षा की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। मायावती दौलत की देवी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मायावती दलित समाज के वोटों को प्रत्याशियों से पैसे लेकर बेचने का काम करती हैं। बसपा मुखिया ने भीमराव अंबेडकर के नाम पर दलितों को जमकर लूटा। पीएम मोदी ने भीमराव अंबेडकर के दस वर्ष में नोटबंदी कर देना चाहिए के कथन को पूरा कर डाला। सम्मेलन की अध्यक्षता सुमेर कश्यप व संचालन दिनेश सैनी ने किया।
सम्मेलन में डा. इंद्रदेव सिंह, अशोक राणा, राजीव सिसौदिया, धर्मवीर सिंह, परवेंद्र सिंह, मूलचंद, सूर्यप्रकाश पाल, हरिओम चौहान, भूपेंद्र सिंह बोबी, मनोज कुमार, सुनील कुमार, निशांत राठौर, हरिराज सिंह राणा, परशुराम सैनी, अचल चौहान, भक्त दर्शन कौशिक, राधा सैनी, गजराम सिंह, उमेश चौहान, सत्यप्रकाश पंवार, हेमराज सिंह चौहान, रविदत्त शर्मा, सलीम अंसारी, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।