{"_id":"69ea7226c3081142d60730ce","slug":"sp-mla-going-to-moradabad-was-stopped-by-police-at-his-home-bijnor-news-c-27-1-bij1007-177747-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुरादाबाद जा रहे सपा विधायक को पुलिस ने उनके घर पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुरादाबाद जा रहे सपा विधायक को पुलिस ने उनके घर पर रोका
विज्ञापन
नगीना। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव नारायणपुर छगा जा रहे नगीना से सपा विधायक मनोज पारस को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को भी पुलिस अपनी निगरानी में बैठाए रही।
विधायक के ठाकुरद्वारा जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विजय शंकर मिश्रा, सीओ राजेश सिंह सोलंकी व थानाध्यक्ष अवनीत मान पुलिस बल के साथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे मनोज पारस के आंबेडकर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ गांव जाने की तैयारी कर रहे विधायक को यहीं रोक दिया गया।
विधायक मनोज पारस ने बताया कि मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के गांव नारायणपुर छगा में विगत दिवस कुछ लोगों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसके साथ ही वहां के दलित समाज के लोगों के साथ अन्याय पूर्ण कार्रवाई की गई। इसके चलते पीड़ितों से मिलने वह अन्य नेताओं के साथ वहां जा रहे थे। विधायक ने प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पीड़ितों से मिलना भी अब मुश्किल हो गया है। इस मौके पर हाजी रोशन, धर्मेंद्र पारस, जयप्रकाश चंदेल, नफीस कुरैशी, शमशाद रशीद माहिगीर, भूरे सिंह, आरिफ सिद्दीकी, शकील अहमद, अमीर अहमद, मोहम्मद आबिद, शाहिद नफीस आदि मौजूद रहे।