फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP inspected the land of the police station

एसपी ने किया थाने की जमीन का निरीक्षण

Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the land of the police station
नगीना थाना कोतवाली के लिए प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई जगह का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक डॉ धर्? - फोटो : BIJNOR
एसपी ने किया थाने की जमीन का निरीक्षण
विज्ञापन

नगीना/हल्दौर। नगीना कोतवाली को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी ने जोर पकड़ लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बुधवार की शाम प्रशासन द्वारा नगीना थाने के लिए हाईवे पर चिह्नित की गई जगह का निरीक्षण किया।

सीओ राकेश श्रीवास्तव व लेखपाल विजेंद्र सिंह ने एसपी को प्रशासन द्वारा चिह्नित की गई जगह के बारे में बताया। नगीना-काला खेड़ी मार्ग पर निर्माणाधीन आईटीआई स्कूल के पास हाईवे पर करीब पांच बीघा ग्राम समाज की जमीन पर नगीना कोतवाली को बनाए जाने की योजना है। एसपी ने बताया कि नगर के अंदर बने नगीना थाना कोतवाली में पुलिस चौकी बना दिया जाएगा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना भी उसमें ही बना दिया जाएगा। एसपी ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च भी किया। वहीं, हल्दौर में एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर बालकिशनपुर चौराहे पर पुलिस चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, विजयपाल सिंह चौहान, हेमेंद्र प्रधान, निपेंद्र प्रधान, वरुण प्रताप हनी, कस्बा इंचार्ज दरोगा सुनील कुमार राठी, दरोगा सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed