फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP District President Anil Yadav was welcomed

Bijnor News: बिजनौर - सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव का किया स्वागत

Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP District President Anil Yadav was welcomed
- कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/हल्दौर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल यादव बुधवार को पार्टी कार्यालय पर पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यालय पहुंचने के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

कहा कि गरीब पीड़ित लोगो को इंसाफ दिलाया जाएगा। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। पूर्व विधायक शेख सुलेमान की अध्यक्षता एवं आदित्यवीर व अख़लाक़ पप्पू ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस अवसर पर विधायक तसलीम अहमद, विधायक मनोज पारस, विधायक स्वामी ओमवेश, डॉ. रमेश तोमर, नईमउल हसन, विधायक रामौतर सैनी, प्रभा चौधरी, शमशाद अंसारी आदि उपस्थित रहे।वहीं, हल्दौर रेलवे फाटक के निकट सपा कार्यकर्ताओं ने अनिल यादव और पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर पूर्व नगराध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह, हाजी नावेद कुरैशी, शाहनवाज, रवि प्रकाश, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed