फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sowing of sugarcane will be done from nursery prepared in 1500 hectare land

सैनिक का एम्बुलेंस से गांव पहुंचा पार्थिक शरीर, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sowing of sugarcane will be done from nursery prepared in 1500 hectare land
गांव पहुंचा सैनिक का पार्थिक शरीर, खेत में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गांव बकैना निवासी आर्मी के जवान ऑफिसर सिंह का पार्थिक शरीर उड़ी से एंबुलेंस द्वारा गांव लाया गया। शव का अंतिम संस्कार गांव में ही एक खेत में किया गया है। अंतिम संस्कार में आर्मी के जेसीओ सहित पांच सैनिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र के गांव बकैना निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र ऑफिसर सिंह (23) आर्मी में जवान था। उसकी 2016 में पांच जाट रेजीमेंट में भर्ती हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती उड़ी सेक्टर में थी। ऑफिसर सिंह के पिता ने बताया कि पांच जून को उड़ी से सेना के अधिकारी ने फोन पर बताया कि चार जून को अचानक ऑफिसर सिंह लापता हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। 10 जून को बुधवार को ऑफिसर का शव उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर में झेलम दरिया में बने एक बांध में मिलने की जानकारी आर्मी के अधिकारी ने फोन पर दी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बना हुआ था। शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे ऑफिसर सिंह का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार गांव में ही एक खेत में किया गया। मुखाग्नि ऑफिसर सिंह के मौसेरे-तहेरे भाई संजीव कुमार ने दी। आर्मी में ट्रेनिंग कर रहे ऑफिसर सिंह के भाई भूपेंद्र भी मौजूद रहे। सैनिक के अंतिम संस्कार के समय आर्मी के जेसीओ विवेक कुमार सहित पांच आर्मी जवान व ड्राइवर मौजूद रहे। बड़ी संख्या मौजूद लोगों ने सैनिक को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

छोटा भाई भी कर रहा आर्मी में ट्रेनिंग
ऑफिसर सिंह के तीन बहन व एक भाई हैं। करीब एक साल पहले ही ऑफिसर की शादी हुई थी। ऑफिसर का छोटा भाई भी अपने बड़े भाई से प्रेरणा पाकर जाट रेजीमेंट आर्मी में भर्ती हो गया था। बरेली में उसकी ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने लगाया घर में नहीं घुसने देने का आरोप
ऑफिसर सिंह की पत्नी इस समय मायके में रह रही थी। मौत की खबर मिलने के बाद सैनिक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर घर में नहीं घुसने देने का आरोप लगाया था। शनिवार को ऑफिसर सिंह का शव गांव पहुंचने पर पत्नी पंकज भी गांव तथा अपने पति के अंतिम दर्शन किए।

चांदपुर क्षेत्र के गांव बकैना में सैनिक की शव यात्रा में उमड़ी भीड़।

चांदपुर क्षेत्र के गांव बकैना में सैनिक की शव यात्रा में उमड़ी भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed