{"_id":"636a9b6fe90dde067e55230a","slug":"sound-system-shut-down-two-leaders-arrested-bijnor-news-mrt612794871","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउंड सिस्टम बंद कराया, दो नेताओं को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउंड सिस्टम बंद कराया, दो नेताओं को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउंड सिस्टम बंद कराया, दो नेताओं को किया गिरफ्तार
नगीना। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रशासन की बिना अनुमति ‘नगर में गंदगी हटाओ, झाड़ू लगाओ’ अभियान के तहत निकाली गई पैदल यात्रा के साथ चल रहे साउंड सिस्टम को पुलिस ने न केवल बंद करा दिया, बल्कि नगर अध्यक्ष सहित पार्टी के दो नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर नगर के पहाड़ी दरवाजा इम्लियो में एकत्र हुए तथा वहां से हाथों में झाड़ू लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी मूर्ति तक पैदल मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति पर पहुंचकर झाड़ू भी लगाई। इस दौरान पैदल यात्रा में बज रहे साउंड सिस्टम को पुलिस ने बंद कराते हुए आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शहजाद अहमद व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पैदल यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह, जावेद निसार, फिरोज हैदर, शहजाद अहमद आदि मौजूद रहे।
उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा का कहना है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धारा 144 का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा टोकने पर अभद्र व्यवहार करने के चलते शहजाद व अर्जुन को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया।