फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sought happiness by burning water

जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि

Thu, 11 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sought happiness by burning water
चांदपुर में बाबा झारखंड शिव मंदिर स्याऊ में शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BIJNOR
जलाभिषेक कर मांगी सुख समृद्धि
विज्ञापन

बिजनौर। महाशिवरात्रि पर शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में बुधवार रात से ही कांवड़ियों की भीड़ जुटने लगी और बारह बजे के बाद से जलाभिषेक शुरू कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने देवों के देव महादेव को दूध, भांग, बेलपत्र, बेर आदि चढ़ाकर परिवार में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। बृहस्पतिवार दोपहर तक मंदिरों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
हरिद्वार से कांवड़ियों के जत्थे बुधवार शाम तक मंदिरों में पहुंच गए थे। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगे रहे। जिला मुख्यालय पर खारी में झारखंडी शिव मंदिर, झालू मार्ग स्थित कुभड़ा शिव मंदिर आदि में बुधवार रात से कांवड़ चढ़नी शुरू हो गई थीं। कांवड़िये ढोल की थाप पर कांवड़ चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे। झालू में मनोकामना शिव मंदिर, महामृत्युंजय शिव मंदिर, छतरीवाला कुआं स्थित शिव मंदिर, बिजनौर में काली मंदिर स्थित शिव मंदिर, लाखन के घेर स्थित शिव मंदिर, गीता नगरी के शिव मंदिर, बालाजी स्थित शिव मंदिर, लंगोटिया महाराज शिव मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर, शीतला माता शिव मंदिर आदि पर भी कांवड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। शक्ति नगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गायत्री परिवार की जिला संयोजक सुधा राठी, व्यवस्थापक बिजेंद्र राठी, हुकुम सिंह शास्त्री, प्रेम प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, सोरन सिंह परिहार आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मंदिरों में शाम तक लगी रही भीड़
गजरौलाशिव/मंडावर/नूरपुर/राजा का ताजपुर। सिद्धपीठ श्री मनका माहेश्वर शिव मंदिर पर भी बुधवार रात दो बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया था। शिव मंदिर पर स्वाहेड़ी, गढ़ी बगीची, शर्मा वाला, गजरौला शिव, मुकीमपुर धर्मसी, जंदरपुर, गजरौला अचपल, हमीदपुर आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, मंडावर के गांव तितरवाला के पास स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर भी कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। नूरपुर के प्राचीन शिव मंदिर और बड़ा शिव मंदिर पर सुबह से ही जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। ग्राम अब्दुल्लापुर दहाना में मेले का आयोजन किया गया। राजा का ताजपुर में प्राचीन बड़ा शिव मंदिर, गौरी शंकर धर्मशाला व सैनी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिविधान से किया भगवान का पूजन
नगीना/किरतपुर/हल्दौर। बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ में पूजा अर्चना के बाद बुधवार रात से जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। पंडित विपिन चंद्र त्रिपाठी ने मंदिर कमेटी, बर्फानी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं व गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में पूजन कराया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रबंधक साहू रवीश चंद अग्रवाल, लाला हरि गोपाल अग्रवाल, साहू कपिल अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, विधायक मनोज पारस, बर्फानी सेवा समिति के अध्यक्ष शीतांशु अग्रवाल, व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, प्रतिष्ठित व्यापारी अमित जैन विक्की, सचिन विश्नोई, सभासद गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। किरतपुर क्षेत्र के हरिहर मंदिर, श्री हनुमानधाम, निर्लेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। हल्दौर में शिव बारात निकाली गई। नांगलजट, पावटी, कुम्हारपुरा, नवादा तुल्ला, लाड़नपुरा, कूकड़ा इस्लामपुर, कड़ापुर, तहारपुर मदद इमाम, खासपुरा, अम्हेड़ा आदि गांवों में भी जलाभिषेक हुआ। पालिका की पूर्व चेयरपर्सन सुमन वर्मा व उनके पति सुशील शर्मा ने माता काली के मंदिर के समीप कावंड़ियों के लिए शिविर लगाया। नगर के बड़ा शिव मंदिर, शूरसैनी धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, धूलिया महादेव मंदिर, चामुंडा मंदिर आदि शिवालयों में शाम तक भीड़ रही।

चांदपुर में बाबा झारखंड शिव मंदिर स्याऊ में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

चांदपुर में बाबा झारखंड शिव मंदिर स्याऊ में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के बाहर जलाभिषेक करने के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।

नगीना के बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के बाहर जलाभिषेक करने के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed