{"_id":"5fb6bdd88ebc3e9ba81b14e8","slug":"sonu-was-murdered-in-a-rivalry-one-accused-arrested-bijnor-news-mrt511714059","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में की थी सोनू की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में की थी सोनू की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर पुलिस ने गांव जमालुद्दीनपुर में हुई सोनू की हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया है। रंजिश के चलते सोनू की हत्या की गई थी।
एसपी डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक 16 नवंबर को चांदपुर थाने के गांव जमालुद्दीनपुर में 32 साल के सोनू कश्यप की छुरे से गला रेतकर हत्या करके शव गांव के बाहर नाले पर फेंक दिया गया था। मृतक के पिता रोहताश ने गांव के ही ओमप्रकाश व महिपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरी बरामद कर ली थी। फरार महिपाल की पुलिस तलाश में जुटी है। पूछताछ के दौरान ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी व भाई महिपाल की सोनू से पुरानी रंजिश थी। सोनू नाले के पास मछली पकड़ने जाता था। दोनों भाइयों ने योजनाबद्ध तरीके से 16 नवंबर की शाम करीब छह बजे रतन के गन्ने के खेत में ले जाकर छुरे से गोदकर सोनू की हत्या कर दी। शव को घसीटकर नाले में डाल दिया। हत्या के दौरान जो कपड़े पहने थे वे दोनों भाईयों ने वहीं जलाकर कपड़ों की राख पानी में बहा दी थी। छुरा छिपा दिया था।