{"_id":"64bd6805d9fa23d94207fe68","slug":"son-in-law-who-went-to-his-in-laws-house-died-due-to-electrocution-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-7552-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ससुराल में गए दामाद की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ससुराल में गए दामाद की करंट से मौत
विज्ञापन
बिजनौर, राजा का ताजपुर। ससुराल गए एक व्यक्ति उच्च क्षमता की बिजली लाइन से करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा।
थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम बूडानंगला निवासी नानक सिंह (55) शुक्रवार को अपनी ससुराल स्योहारा क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा गया था। रविवार की सुबह नानक सिंह अपने ससुरालियों के साथ उनके खेत पर चला गया। गन्ने के खेत में पड़ी यूकेलिप्टिस की लकडि़यों को हटाने लगा, तभी एक लकड़ी खेत से होकर गुजर रही 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार को छू गई। लकड़ी पर उतरे करंट की चपेट में आकर नानक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
उसकी मौत पर ससुराल वालों व परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान बजरंगी और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में ये दूसरी घटना है, विभाग को कई अवगत कराया गया कि रामखेड़ा के खेतों से गुजर रही बिजली लाइन के तार लटके हुए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर थाना स्योहारा पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।