{"_id":"6a304cb1ea01e56ef80211be","slug":"somvati-items-discovered-by-vaishya-at-ganga-barrage-bijnor-news-c-27-1-bij1027-182385-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सोमवती अमावस्या पर गंगा बैराज में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सोमवती अमावस्या पर गंगा बैराज में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
नांगल सोती- सुरक्षा के बीच गंगा में डूबक लगाते श्रद्धालु। संवाद
- बिजनौर बैराज समेत गंगा और रामगंगा के घाटों पर उमड़ी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की। दोपहर तक गंगा बैराज पर धार्मिक माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने विशेष रूप से सोमवती अमावस्या का व्रत रखकर पूजा-पाठ किया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंगा बैराज पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। घाटों पर लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।
बिजनौर गंगा बैराज के अलावा बालावाली, नांगल सहित रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर स्नान किया। साथ ही श्रद्धालुओं में गंगा जल आचमन किया। पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया। गंगा बैराज क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही से आसपास की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। दिनभर धार्मिक गतिविधियों और जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पंडितों की मानें तो इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिसके चलते श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर स्नान कर पितरों की शांति के लिए पूजा-अर्चना की।