{"_id":"6115593d8ebc3ef3932c1af7","slug":"solidarity-stressed-in-rld-s-brotherhood-conference-bijnor-news-mrt551618962","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के भाईचारा सम्मेलन मे एकजुटता पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद के भाईचारा सम्मेलन मे एकजुटता पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद के भाईचारा सम्मेलन में एकजुटता पर जोर
नहटौर। गांव फुलसंदा में राष्ट्रीय लोक दल का विधानसभा स्तरीय भाईचारा सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें वक्ताओं ने एकजुटता पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रालोद जिलाध्यक्ष अली अदनान की अध्यक्षता व मास्टर विजयपाल के संचालन में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी आदि वर्ग के सभी लोग परेशान हैं। सरकार की नीतियों के चलते लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को गन्ना बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे किसान के सामने आर्थिक तंगी पैदा हो रही है। सम्मेलन में लोगों से भाईचारा कायम करते हुए एकजुटता पर बल दिया गया। साथ ही रालोद की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, बलवीर सिंह, चौधरी जसवंत सिंह, महावीर सिंह, इस्लामुद्दीन, पूरन सिंह, अरविंद कुमार, संदीप चौधरी, लोकेंद्र सिंह ने भाग लिया। प्रदीप कुमार ने आभार व्यक्त किया। संवाद