फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Soldier cremated at Ramganga Ghat

सैनिक का रामगंगा घाट पर किया अंतिम संस्कार

Thu, 29 Sep 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Soldier cremated at Ramganga Ghat
अफजलगढ़ के सैनिक संजय गौसाई का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
सैनिक का रामगंगा घाट पर किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव भिक्कावाला निवासी भोपाल में तैनात एक सैनिक की हृदय गति रुकने के चलते मृत्यु हो गई थी। सैनिक का शव पैतृक गांव पहुंचने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में कालागढ़ रामगंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सैनिक संजय गौसाई (48) पुत्र स्वर्गीय प्रकाश सिंह वर्ष 1996 में लैंसडाउन से सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कुछ समय पहले ही मध्यप्रदेश के भोपाल में सेना में सिंगल कौर में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को अचानक उनकी हृदय गति रुकने के चलते मृत्यु हो गई। मंगलवार को सैनिक का शव भोपाल से देहरादून लाया गया। जहां से सैनिक के शव को सेना की बटालियन की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बुधवार सुबह सैनिक का शव उनके पैतृक गांव भिक्कावाला पहुंचाया गया। शव पहुंचते ही उनके घर पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में सैनिक का कालागढ़ रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक को मुखाग्नि उसके पुत्र अर्पित ने दी। सैनिक ने अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी मालती व एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed