समाजसेवी राजीव शर्मा का निधन
नजीबाबाद। चाइल्ड लाइन बिजनौर के नगर कॉआर्डिनेटर व प्रेमधाम आश्रम के सेवक राजीव शर्मा का अचानक निधन हो गया। मिशनरी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने समाजसेवी के निधन पर संवेदना व्यक्त की।
प्रेमधाम आश्रम में विगत 10 वर्षों से दिव्यांगों की निस्वार्थ सेवा में तत्पर चाइल्ड लाइन बिजनौर के नगर कॉआर्डिनेटर 50 वर्षीय राजीव शर्मा का ह्दय गति रुक जाने से शनिवार की तड़के निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। मिशनरी संस्था और एस्कोन की ओर से समाजसेवी के आवास पर विशेष प्रार्थना सभा और सत्संग का आयोजन किया गया। प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस, बेनी तकेकरा, सेंट मैरी के प्रबंधक फादर जिंटो, पूर्व प्रबंधक फादर वर्गीस, चाइल्ड लाइन बिजनौर के प्रतिनिधियों और नागरिकों की ओर से राजीव अग्रवाल, प्रधानाचार्या मनोज कुमारी, पूर्व प्रधान प्रभा शर्मा, मंजू शर्मा, नकुल अग्रवाल, नीलकमल माहेश्वरी, तरूण अग्रवाल, बलराम शर्मा, डॉ. आमोद अरोड़ा, मंगलेश शर्मा, नानक चंद आढ़ती सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने समाजसेवी राजीव शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त की।