फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   So far only 18 out of 142 sugarcane crushers are operational

Bijnor News: 142 में अब तक मात्र 18 ही चले गन्ना क्रशर

Tue, 24 Dec 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
So far only 18 out of 142 sugarcane crushers are operational
बिजनौर, धामपुर। खंडसारी इकाइयां एक-एक कर हर साल दम तोड़ती जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार भी गन्ना क्रशरों के संचालन में इजाफा नहीं हुआ। धामपुर और चांदपुर तहसील क्षेत्र में 142 लोगों के पास क्रशरों के लाइसेंस हैं। इस बार अभी तक केवल 18 ही इकाइयां चल पाई हैं। पिछले साल 20 का संचालन हुआ था।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके स्तर इकाइयों के संचालन की संख्या बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सफलता नहीं मिल रही। लाइसेंस धारक इकाइयों को चालू करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। लाइसेंस धारक कृष्ण कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, भीम सिंह आदि का कहना है कि इकाइयों को चलाना अब कोई समझदारी नहीं है। चीनी मिलों ने गन्ना क्रशरों की जगह ले ली है। ऐसे में खांडसारी इकाइयों का अस्तित्व को बचा पाना बहुत टेढ़ी खीर है। जिले में वर्तमान में नौ चीनी मिलें संचालित हो रहीं हैं। सैकड़ों की संख्या में गन्ना कोल्हू चल रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ने का क्षेत्रफल हर साल घटता जा रहा है। खेती की जमीन पर काॅलोनियां कटने से कृषि क्षेत्रफल भी घट रहा है। ऐसे में खान सारी इकाइयों को चलाना कोई समझदारी नहीं है। चीनी मिलों के बराबर भाव देने पर भी पर्याप्त गणना नहीं मिलता। इतना ही नहीं सरकार के भी अनदेखी खांडसारी इकाइयों पर भारी पड़ रही है। सरकार खान सारी इकाइयों की तरफ कम और चीनी मिलों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर सहायक चीनी आयुक्त क्षेत्र में धामपुर चांदपुर तहसील शामिल है। दोनों तहसीलों में करीब 142 लोगों के पास क्रशरों के लाइसेंस है। पिछले साल 20 चले थे। अबकी बार अभी तक 18 ही चल पाए हैं।




- इकाइयों को चालू कराने का किया जा रहा प्रयास

खांडसारी इंस्पेक्टर सीता शुक्ला का कहना है कि विभाग स्तर से और खंड सारी इकाइयों को चालू करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। सरकार की क्रशर प्रोत्साहन योजना के बारे जानकारी दी जा रही है। अभी तक चल रहे 18 क्रशरों के माध्यम से तीन लाख क्विंटल गन्ने की ही खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed